पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम वार्ड 24 की पार्षद ज्ञानवती देवी के पति अनिल कुमार यादव पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग की। बेसमेंट में घुसकर की गई फायरिंग में उन्हें पांच गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक करीब 14 राउंड फायरिंग हुई और आठ खोखे बरामद हुए। जमीन विवाद और वर्चस्व को लेकर जांच जारी है।
पटना में पार्षद पति पर गोलीबारी, पांच गोलियां लगीं
Source: Prabhat Khabar