बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में बाल रोग बेड 50 से बढ़ाकर 150 और पीआईसीयू बेड 10 से बढ़ाकर 21 किए गए हैं। मलेरिया नियंत्रण के लिए 112 कम्युनिटी हेल्थ वालंटियर तैनात किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने एएनसी चेकअप कवरेज शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 150 बाल रोग बेड
Source: Hari Bhoomi