छत्तीसगढ़ के राजिम में 72 घंटे की मूसलाधार बारिश और गंगरेल-सिकासार बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण महानदी उफान पर है। त्रिवेणी संगम क्षेत्र में कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर का आधे से अधिक हिस्सा जलमग्न हो गया है। गंगरेल से लगभग 3 लाख क्यूसेक और सिकासार से करीब 20 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और घाटों से दूर रहने की अपील की है।
महानदी उफान पर, कुलेश्वरनाथ मंदिर डूबा
Source: Hari Bhoomi