अचानक शुरू होने वाला बेहद तेज सिरदर्द ब्रेन एन्यूरिज्म का लक्षण हो सकता है। इस स्थिति में दिमाग तक खून पहुंचाने वाली रक्त वाहिका की दीवार का कमजोर हिस्सा फूलकर गुब्बारे जैसा हो जाता है। एन्यूरिज्म फटने पर सबरैक्नॉइड हेमरेज हो सकता है, जो जानलेवा आपातस्थिति है। उल्टी, गर्दन में अकड़न, बेहोशी और बोलने में परेशानी जैसे लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज न करें।
तेज सिरदर्द ब्रेन एन्यूरिज्म का संकेत हो सकता है
Source: Samachar Jagat