संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में भारत ने स्क्रीनिंग, डिजिटल हेल्थ और टेलीमेडिसिन के जरिए बीमारी की पहचान से इलाज तक स्वास्थ्य सेवाएं जोड़ने का मॉडल साझा किया। देश में 1.8 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर काम कर रहे हैं, जबकि 90 करोड़ से अधिक लोगों के पास हेल्थ आईडी है। हेपेटाइटिस और सिकल सेल रोग पर बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग और डिजिटल ट्रैकिंग पर जोर दिया गया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने साझा किया स्वास्थ्य मॉडल
Source: Dainik Tribune Hindi