फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 'होप संस्था' द्वारा आयोजित युवा नीति संवाद में 800 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता जैसे विषयों पर युवाओं ने अपनी नीतिगत प्राथमिकताएं रखीं। आयोजकों ने सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अगले तीन महीनों तक यह अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा।
शिकोहाबाद में युवा नीति संवाद, 800 से अधिक युवाओं ने लिया भाग
Source: IBC24 Hindi