कुल्लू की सैंज घाटी में पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के एडिट-5 से 19 सितंबर को जल रिसाव के कारण सड़क पर मलबा आ गया, जिससे सात दिन से आवाजाही ठप है। आरडी 14000 के पास करीब 50 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त होने से होमस्टे, दुग्ध उत्पादकों और टैक्सी संचालकों को करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भटकांडा में करीब 15 पर्यटक फंसे हैं। पंचायतों ने मुआवजे की मांग की है।
पार्वती परियोजना सुरंग रिसाव से सड़क बंद, पर्यटक फंसे
Source: Dainik Tribune Hindi