दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के स्लीप मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. संजय मनचंदा के मुताबिक़, आठ घंटे की नींद हर व्यक्ति के लिए तय नियम नहीं है। बड़ों को लगभग छह से नौ घंटे की नींद चाहिए, लेकिन अच्छी नींद सिर्फ़ घंटों से नहीं, बल्कि नियमित समय और नींद की गुणवत्ता से तय होती है। दिन में थकान बनी रहे तो रात की नींद पर ध्यान देना चाहिए।
नींद: हर व्यक्ति के लिए आठ घंटे ज़रूरी नहीं
Source: BBC Hindi