बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भूषण झा की जगह प्रो. श्याम नंदन यादव को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के अनुसार शिक्षक समुदाय पर झा की आपत्तिजनक टिप्पणी और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि पर सवालों के बाद यह फैसला लिया गया। झा ने टिकट लौटाकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। चार शिक्षक और चार स्नातक सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
जन सुराज ने तिरहुत शिक्षक सीट पर उम्मीदवार बदला
Source: Patrika Hindi