पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी जिले डेरा इस्माइल खान में एक सुरक्षा चेकपोस्ट के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, चेकपोस्ट पर पुलिस, सेना और कस्टम के जवान तैनात थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
डेरा इस्माइल खान में चेकपोस्ट के पास धमाका, 11 की मौत
Source: Punjab Kesari