मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पार्टी का धांधली का दावा सच साबित हुआ है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत आयोग व दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सपा ने 2022 में लगभग 4,000 मतदाताओं के हलफनामे सौंपे थे, पर आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। बीजेपी ने इस बयान को बेतुका बताया है।
डिंपल यादव ने SIR पर चुनाव आयोग पर साधा निशाना
Source: News18 Hindi