राजस्थान के सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की 25 वर्षीय विनिता पूनिया ने बीजेपी की प्रेम देवी को एक वोट के अंतर से हराया। 20 सदस्यीय निकाय में दोनों दलों के 8-8 पार्षद थे, जबकि तीन निर्दलीय और एक आरएलपी पार्षद निर्णायक साबित हुए। मतदान के बाद विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, जहां पहले डाले गए 19 वोटों की गिनती के बाद यह परिणाम घोषित हुआ।
खाटूश्यामजी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की विनिता पूनिया विजयी
Source: News18 Hindi