चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेदों की रिपोर्ट के बाद शनिवार को केंद्रीय चुनाव आयोग की बैठक हुई, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावी प्रक्रियाओं पर कई अहम फैसले लिए गए। आयोग ने प्रेस बयान जारी कर फैसलों की जानकारी दी, लेकिन कांग्रेस ने इसे अधूरा बताया, जबकि भाजपा ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
चुनाव आयुक्तों की बैठक में एसआईआर पर अहम फैसले
Source: BBC Hindi