चुनाव आयोग ने एसआईआर को लेकर अहम फैसले लिए हैं। जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, बीएलओ अब उनके घर जाकर दस्तावेज लेंगे, जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली और महाराष्ट्र में दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तारीख 30 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। गोवा में सॉफ्टवेयर समस्या से छूटे मतदाताओं के लिए घर-घर फॉर्म-6 एकत्र किया जाएगा।
एसआईआर: छूटे मतदाताओं के घर जाकर बीएलओ लेंगे दस्तावेज
Source: Hari Bhoomi