धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलयारी में राष्ट्रीय सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन उत्सव आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ बैठकर उन्हें भोजन परोसा और खेल सामग्री व उपहार वितरित किए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कुपोषण मुक्त धरसीवां का संकल्प दोहराया और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।
धरसीवां में आंगन उत्सव, विधायक ने बच्चों को परोसा भोजन
Source: Hari Bhoomi