रविवार को दस साल बाद सरकारी बैंक खुले हैं, जिससे ग्राहक पेंडिंग काम निपटा सकें। सोमवार से बुधवार तक बैंक बंद रहेंगे क्योंकि 12 बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हफ्ते में दो दिन छुट्टी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान एटीएम से मुफ्त लिमिट खत्म होने पर भी कैश निकासी पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
रविवार को बैंक खुले, सोमवार से तीन दिन हड़ताल
Source: Dainik Bhaskar