अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिसमें सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और क्षेत्रीय संघर्ष रोकने की बात कही गई थी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के औपचारिक जवाब का इंतजार कर रहा है और उसी के आधार पर अगला फैसला लिया जाएगा। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कतर के मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक पहुंचा था।
ट्रंप ने ईरान का होर्मुज प्रस्ताव खारिज किया, तेहरान को जवाब का इंतजार
Source: Patrika Hindi