रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस शनिवार शाम सारागांव के पास कोल्हान नाले के तेज बहाव में फंस गई। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। पुलिस की चेतावनी के बावजूद चालक ने बस आगे बढ़ा दी, जिससे वह ट्रकों को रास्ता देते समय पानी में फंस गई। पुलिस और ग्रामीणों ने खिड़कियों से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रायपुर में उफनते नाले में फंसी बस, 70 यात्री सुरक्षित निकाले गए
Source: Hari Bhoomi