बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र के बगलेडी में बाढ़ के कारण खेत में बने घर में फंसे चेतन को देर रात रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साजा तहसीलदार विनोद बंजारे और जनपद पंचायत CEO सोमनाथ एनडीआरएफ टीम के साथ मोटर बोट से मौके पर पहुंचे और टॉर्च की रोशनी में बचाव अभियान चलाया। लगातार बारिश से जिले के कई हिस्सों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात हैं, प्रशासन अलर्ट पर है।
बेमेतरा में बाढ़ के बीच फंसे चेतन को रात में सुरक्षित निकाला
Source: Patrika Hindi