ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने यूपीआई पर एमडीआर लागू किए जाने के विरोध में 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे' मनाने का फैसला किया है। संगठन के सदस्य दुकानदार उस दिन यूपीआई से भुगतान नहीं लेंगे और क्यूआर कोड को काले कपड़े से ढककर विरोध जताएंगे। दुकानदारों का कहना है कि 2,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर का बोझ बढ़ेगा, जिससे मोबाइल उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।
2 अक्टूबर को मोबाइल दुकानों पर नहीं चलेगा यूपीआई
Source: News18 Hindi