लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से कथित दुष्कर्म की अपुष्ट खबरों के बाद रविवार को छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। छात्रों ने फगवाड़ा-जालंधर नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस से झड़प हुई और लाठीचार्ज किया गया। पथराव में कुछ छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए। कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एलपीयू में फिर हिंसा, हाईवे जाम और पथराव
Source: Navbharat Times