सरकारी बैंक कर्मचारी संगठनों ने 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल टाल दी है। 27 सितंबर की रात इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन के साथ हुई बातचीत में हर महीने दो अतिरिक्त शनिवार अवकाश देने की मांग पर विचार के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने का आश्वासन मिला। कर्मचारियों की मांग है कि सप्ताह में पांच कार्यदिवस लागू किए जाएं।
बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टली, आईबीए ने दिया आश्वासन
Source: News18 Hindi