लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते बंद जालंधर-दिल्ली हाईवे को पुलिस अधिकारियों की छात्रों से बातचीत के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया है। शनिवार रात से बंद इस हाईवे के कारण जालंधर और फगवाड़ा के बीच वाहन चालकों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा, जिससे कई जगह ट्रैफिक दबाव बढ़ गया था। रविवार देर शाम प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद परिसर में तोड़फोड़ हुई और पुलिस व मीडिया कर्मियों के वाहनों को आग लगा दी गई। अब हाईवे खुलने से यातायात सामान्य होने लगा है।
एलपीयू विरोध के बाद जालंधर-दिल्ली हाईवे यातायात के लिए खुला
Source: Punjab Kesari