मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत शिविरों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को भोजन परोसा। उन्होंने लगभग 300 परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की। यह राशि आरबीसी 6-4 के तहत मिलने वाली क्षतिपूर्ति के अतिरिक्त होगी। 23-24 सितंबर की अतिवृष्टि से जिले में बाढ़ आई थी।
सीएम साय ने सुकमा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
Source: IBC24 Hindi