सिरोंज का ऐतिहासिक बाजार: हाथी-घोड़े पर बैठकर होती थी खरीदारी

सिरोंज का ऐतिहासिक बाजार: हाथी-घोड़े पर बैठकर होती थी खरीदारी

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज नगर का प्राचीन बाजार अपनी अनोखी व्यापारिक विरासत के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यहां तीन मंजिला दुकानें थीं, जहां पैदल ग्राहक भूतल से, घुड़सवार दूसरी मंजिल से और हाथी-ऊंट पर सवार ग्राहक ऊपरी मंजिल से खरीदारी करते थे। आज भी कई दुकानों की अलग-अलग मंजिलों पर भिन्न कारोबार और स्वामित्व हैं। बदलते समय के साथ बाजार का स्वरूप बदला, लेकिन पीढ़ियों से चला आ रहा भरोसा आज भी कायम है।

Source: Patrika Hindi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies