विश्व हृदय महासंघ के अनुसार हृदय एवं रक्तवाहिका रोग दुनिया में मृत्यु का सबसे बड़ा कारण हैं, जिनसे प्रतिवर्ष लगभग दो करोड़ लोगों की मृत्यु होती है। 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने तनाव, अनियमित दिनचर्या, शारीरिक निष्क्रियता और प्रसंस्कृत आहार को प्रमुख जोखिम कारक बताया। नियमित व्यायाम, संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और नशे से दूरी हृदय की सुरक्षा के प्रभावी उपाय हैं।
विश्व हृदय दिवस: आधुनिक जीवनशैली बढ़ा रही हृदय रोग का खतरा
Source: Lokmat Hindi