ग्रेटर नोएडा में चल रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकों में 412 समझौते हुए और 54.2 मिलियन डॉलर के कारोबार की राह खुली। पहले दिन 2,800 से अधिक बैठकों में करीब 500 एमएसएमई शामिल हुए, जिनसे लगभग 140 करोड़ रुपये की व्यावसायिक पूछताछ दर्ज हुई। यह आयोजन उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में अहम कदम है।
यूपीआईटीएस में 412 समझौते, 54.2 मिलियन डॉलर का कारोबार
Source: IBC24 Hindi