वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2026) में निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने 23% रिटर्न दिया, जबकि निफ्टी मिडकैप 150 ने 13% और निफ्टी 50 ने सिर्फ 2% रिटर्न दिया। इसके उलट सोने में 10% और चांदी में 15% की गिरावट रही। AMFI के अनुसार अगस्त में स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स में करीब 14,962 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो इक्विटी म्यूचुअल फंड्स के कुल नेट इनफ्लो का लगभग आधा है।
H1 FY27 में स्मॉलकैप शेयरों ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न, सोना-चांदी पीछे
Source: Patrika Hindi