छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, AI और ग्रीन स्टील जैसे हाई-वैल्यू क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। नवा रायपुर में पोलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स की लगभग ₹1,143 करोड़ की सेमीकंडक्टर परियोजना की आधारशिला रखी गई, जिसमें गैलियम नाइट्राइड आधारित चिप का निर्माण प्रस्तावित है। बस्तर और सरगुजा में स्टील उद्योग को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
Source: Hari Bhoomi