एडीआर ने सुप्रीम कोर्ट में बिहार एसआईआर को चुनौती देते हुए कहा कि 2003 के पुनरीक्षण और 2025 की प्रक्रिया में काफी अंतर है। 2003 में एन्यूमरेटर घर-घर जाकर मतदाता सूची अपडेट करते थे, जबकि 2025 में मतदाताओं को खुद फॉर्म जमा करना पड़ा। 2003 की प्रक्रिया छह महीने से अधिक चली थी, जबकि 2025 का एसआईआर महज तीन महीने में पूरा हुआ।
2003 और 2025 के एसआईआर में बड़े अंतर, सुप्रीम कोर्ट में उठा मुद्दा
Source: BBC Hindi