रायसेन जिला पंचायत उपचुनाव के वार्ड 3 के ग्राम मऊ पथरई में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उपेक्षा से नाराज होकर मतदान केंद्र 144 और 145 का बहिष्कार कर दिया। 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' के नारों के बीच अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और चुनाव के बाद सड़क समस्या के प्राथमिकता से निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध वापस लेकर मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई।
रायसेन उपचुनाव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का बहिष्कार, प्रशासन के आश्वासन के बाद मतदान शुरू
Source: Nai Dunia