एनसीआरपी पर 2021 से 2025 के बीच वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की 65.89 लाख से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें करीब 55 हजार करोड़ रुपए की रकम रिपोर्ट की गई। ठग नकली वेबसाइट, फर्जी ऐप, डिजिटल अरेस्ट और एआई से बनी आवाज जैसे नए तरीके अपना रहे हैं। 1930 हेल्पलाइन और सीएफसीएफआरएमएस के जरिये 11,158 करोड़ रुपए से ज्यादा बचाए गए।
साइबर ठगी के 65 लाख से ज्यादा मामले, 55 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
Source: Patrika Hindi