आगरा के चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे रिश्ते के देवर को शांत रहने के लिए कहना 35 वर्षीय गीता देवी को भारी पड़ा। आरोप है कि संजय उर्फ संजू ने पीछे से उनके पेट में चाकू घोंप दिया। इटावा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। गीता अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गई हैं।
आगरा में देवर ने महिला की चाकू मारकर हत्या की
Source: Samachar Jagat