इंदौर की ज्योति सत्यनारायण सोनी को 9 साल से राशन कार्ड न मिलने की समस्या जनसुनवाई में 10 मिनट में हल हो गई। कलेक्टर शिवम वर्मा ने नया कार्ड चालू कराया और घर तक राशन पहुंचाने के आदेश दिए। पैर में रॉड होने के कारण उन्हें भारी सामान उठाने में परेशानी थी। महिला ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर का आभार जताया।
9 साल की प्रतीक्षा के बाद 10 मिनट में राशन कार्ड जारी
Source: News18 Hindi