अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि एस्सार समूह की कंपनी मेसाबी मेटालिक्स आयोवा में 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट लगाएगी। यह प्लांट सालाना एक करोड़ टन स्टील का उत्पादन करेगा और 2030 तक उत्पादन शुरू हो सकता है। इससे 6,000 कंस्ट्रक्शन और 2,000 मैन्युफैक्चरिंग-माइनिंग नौकरियां पैदा होंगी। आयोवा मिडटर्म चुनाव का अहम राज्य है, जहां अर्थव्यवस्था को लेकर असंतोष है।
ट्रंप ने एस्सार के 15 अरब डॉलर के स्टील प्लांट की घोषणा की
Source: BBC Hindi