पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के खिलाफ ट्राइब्यूनल में 38 लाख से ज़्यादा अर्ज़ियां जमा हुई हैं, जिनमें 37 लाख से अधिक अब भी लंबित हैं। चुनाव आयोग के हलफ़नामे के मुताबिक़ अब तक केवल 3.29 फ़ीसदी मामलों का निपटारा हुआ है। मुर्शिदाबाद में साढ़े सात लाख अपीलों में से महज़ 595 पर फ़ैसला हुआ, जिससे लाखों डिलीटेड वोटरों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।
बंगाल में 37 लाख वोटर अपीलें लंबित, निपटारा सिर्फ 3%
Source: BBC Hindi