मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम-2026 और अतिथि व्याख्याता नीति-2026 को मंजूरी दी। पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग के तृतीय श्रेणी पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। गेस्ट लेक्चरर्स के लिए कार्य-दिवस आधारित मानदेय और रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का प्रावधान किया गया। फिल्म 'हनुमान अंश' को भी टैक्स फ्री करने पर मुहर लगी।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: अग्निवीर भर्ती नियम और गेस्ट लेक्चरर नीति को मंजूरी
Source: Nai Dunia