केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को चिट्टे के कारोबार से मुक्त कर दिया जाएगा। यह रैली 18 सितंबर से शुरू हुई चार यात्राओं के करीब 4,000 किलोमीटर के समापन पर आयोजित की गई। रैली से पहले धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
अमित शाह ने जालंधर में नशा मुक्त पंजाब का संकल्प दोहराया
Source: Dainik Tribune Hindi