मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में रायपुर के महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। शासकीय महाविद्यालयों की अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति-2026 को मंजूरी दी गई, जिसमें समान अंकों पर छत्तीसगढ़ मूल निवासी को वरीयता और राजकीय विश्वविद्यालय के अध्यापन अनुभव को अंक देने का प्रावधान है। पूर्व अग्निवीरों को तृतीय श्रेणी पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाले भर्ती नियम 2026 तथा फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री किए जाने के आदेश का अनुसमर्थन भी किया गया।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: अतिथि व्याख्याता नीति और पूर्व अग्निवीर आरक्षण को मंजूरी
Source: IBC24 Hindi