एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कंपनियों के शीर्ष पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी 2025 में 20 प्रतिशत से घटकर 2026 में 16.7 प्रतिशत रह गई है। कुल महिला कर्मचारियों की हिस्सेदारी भी 35.7 से 34.6 प्रतिशत हुई। सर्वे में पहली बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने प्रमोशन की कम इच्छा जताई, जिसके पीछे सहयोग की कमी और घरेलू जिम्मेदारियां बताई गईं।
भारत में शीर्ष पदों पर महिलाओं की हिस्सेदारी घटी
Source: DW Hindi