आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के पटना और आरा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी में 3 लाख रुपये नकद, 11 भू-खंड, फ्लैट, 15 बैंक खाते और 30 लाख से अधिक के निवेश के दस्तावेज मिले। EOU के अनुसार, उनकी ज्ञात आय से 1.49 करोड़ रुपये अधिक की संपत्ति का पता चला है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
परिवहन विभाग के SI के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.49 करोड़ की संपत्ति मिली
Source: Prabhat Khabar