सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से डीजल के एक्सपोर्ट पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 20 रुपये से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि एटीएफ पर यह शुल्क 15 रुपये से घटाकर 10.50 रुपये प्रति लीटर किया गया है। पेट्रोल के निर्यात पर 50 पैसे प्रति लीटर की दर यथावत रखी गई है। वित्त मंत्रालय की 30 सितंबर को जारी अधिसूचनाएं केवल निर्यातित उत्पादों पर लागू हैं, घरेलू खुदरा कीमतों पर इसका सीधा असर नहीं होगा।
डीजल और एटीएफ के एक्सपोर्ट टैक्स में कटौती, पेट्रोल पर दर बरकरार
Source: NDTV India