सूरत के कोसंबा में पुलिस को सूचना देने वाला माधवदास साधु ही हत्याकांड का आरोपी निकला। उसने पत्नी उर्मिला के साथ मिलकर संपत्ति हड़पने के इरादे से दादी सास शांताबेन वसावा, मां मंजुलाबेन और साली भारती की हत्या कबूल की। शवों को कंक्रीट में दफनाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरत में सूचना देने वाला ही निकला हत्यारा, तीन हत्याओं का खुलासा
Source: Lokmat Hindi