बिलासपुर रेल मंडल के करगीरोड आरक्षण केंद्र में आरपीएफ ने मुख्य वाणिज्य लिपिक चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा को टिकट दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह बिना मांग पत्र के 200-300 रुपये कमीशन पर दलाल वीरेंद्र केंवट के लिए टिकट बनाता था। उसके पास से 14 टिकट और व्हाट्सएप चैट बरामद हुई। रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।
करगीरोड में टिकट दलाली, मुख्य क्लर्क गिरफ्तार
Source: Nai Dunia