मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद में ट्रांसफर आदेश जारी होने के बावजूद कर्मचारियों ने नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं की, जिसके चलते आदेश निरस्त करने पड़े। आरटीआई से मिले दस्तावेजों के अनुसार कुछ कर्मचारी वर्षों से एक ही अकादमी में जमे हैं, जबकि दूसरों के आदेश तुरंत बदल दिए जाते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रांसफर नहीं, कार्य दायित्व में बदलाव है।
संस्कृति परिषद में ट्रांसफर आदेश निरस्त, कर्मचारियों की मर्जी पर सवाल
Source: Nai Dunia