मंदसौर पुलिस की जांच में साइबर ठगी के तार पाकिस्तान के कराची तक पहुंचे हैं, जहां अब्दुल और रज्जाक नामक सरगना बिहारी गिरोह को चलाते थे। ठगी की रकम यूएसडीटी में बदलकर पाकिस्तान भेजी जाती थी, जिसमें 70 प्रतिशत हिस्सा सरगनाओं का होता था। पुलिस ने 11 करोड़ से अधिक का लेनदेन उजागर किया है और 32 लाख रुपये फ्रीज किए हैं। मामले की जांच एनआईए और इंटरपोल तक पहुंच सकती है।
साइबर ठगी का नेटवर्क पाकिस्तान तक, कराची में बैठे सरगना
Source: Nai Dunia