छत्तीसगढ़ की मोहला-मानपुर पुलिस ने एक म्यूल बैंक खाते की जांच से 14 राज्यों में फैले अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मुख्य सरगना आदित्य रजक और सहआरोपित सुमन वर्मा को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया, जबकि कृष्णा चौधरी अगस्त में पकड़ा गया था। गिरोह के खिलाफ देशभर में 176 एफआईआर दर्ज हैं और खाते में 1.71 लाख से अधिक लेन-देन मिले हैं।
म्यूल खाते से 14 राज्यों में फैले साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश
Source: Nai Dunia