रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की और उन्हें तटस्थ रुख वाला विश्व नेता बताया। उन्होंने कहा कि रूस यूरोप पर हमले की योजना नहीं बना रहा, लेकिन रूसी क्षेत्र पर सीधे हमले की स्थिति में सभी हथियारों के इस्तेमाल पर विचार होगा। पुतिन ने भारत के साथ परिवहन और आर्थिक गलियारों में सहयोग की संभावनाओं का भी उल्लेख किया।
पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की, पश्चिम को चेताया
Source: Amar Ujala