रांची की मोनिका कच्छप को नर्सिंग की नौकरी का झांसा देकर दुबई बुलाया गया, जहां शारजाह हवाई अड्डे से ही उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। पुलिस ने एजेंट प्रियंका, रितेश और मोहम्मद मिराज अंसारी के खिलाफ बंधुवा मजदूरी, धोखाधड़ी और बंधक बनाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार ने बेटी को भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।
दुबई में नर्स को बंधक बनाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Source: Lokmat Hindi