कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' गिरफ़्तार, दावे अलग-अलग

कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' गिरफ़्तार, दावे अलग-अलग

उत्तराखंड के कोटद्वार में व्यापारी संजीव टोंक की शिकायत पर पुलिस ने दीपक कुमार उर्फ़ 'मोहम्मद दीपक' को गिरफ़्तार किया है। व्यापारी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, जबकि दीपक के वकील अरविंद कुमार वर्मा इसे केवल कहासुनी बता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक़ सीसीटीवी फुटेज में आरोपों की पुष्टि हुई और कानून-व्यवस्था की आशंका पर धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई।

Source: BBC Hindi

More in Crime

Read the live feed on ZapIndies